कुछ भी हासिल करने से पहले
हमें खोनी होती है अपनी नींद
बिना नींद खोये
कुछ भी पाना आसान नहीं
दुनिया से लड़ने से पहले
हमें लड़ना होता है अपनी नींद से
और बहुत कुछ पा लेने के बाद
हमें सबसे पहले चाहिए होती है अपनी
खोयी हुई नींद
जिसके लिए हमें लड़ते रहना होता है ख़ुद से
लेकिन वह नहीं आती
तो फिर नहीं आती।
Showing posts with label खोयी हुई नींद. Show all posts
Showing posts with label खोयी हुई नींद. Show all posts
Thursday, 29 July 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
